फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: घर में घुसकर युवक की हत्या, गांव मल्ला माजरा में लूट का विरोध करने पर हुई वारदात

Thu, 08 Jan 2026 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गांव मल्हा माजरा में सड़क किनारे स्थित साहिल के घर में देर रात चार बदमाश घुस गए। घर में मौजूद साहिल ने जब उनका विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मल्ला माजरा में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लूटपाट की नीयत से घर में घुसे चार हमलावरों ने विरोध करने पर युवक साहिल की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गांव मल्हा माजरा में सड़क किनारे स्थित साहिल के घर में देर रात चार बदमाश घुस गए। घर में मौजूद साहिल ने जब उनका विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के दौरान बदमाशों ने साहिल की मां को एक कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल सहित अन्य कीमती गहने लूटकर भाग गए।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रात को बदमाश जबरन घर में घुसे थे। उन्होंने साहिल की मां से सोने की बालियां छीन ली। इसी दौरान साहिल आया तो उसे पकड़ लिया। साहिल की मां को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद साहिल पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। 

साहिल गांव में ही खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके बड़ा भाई भारतीय वायुसेना में जवान के पद पर तैनात है। बेटे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव वासियों में भी घटना को लेकर रोष है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव का खानपुर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की तरफ से आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें