फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दोषी करार, 20 साल की कैद

Tue, 10 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग दो वर्ष पुराने महम रोड फाटक के पास गोली मारकर हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएस श्योराण की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई गई थी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार आठ नवंबर 2013 को थाना शहर गोहाना पुलिस को मूलरूप से गांव आहुलाना फिलहाल महम रोड गोहाना स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी जिले सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके 21 वर्षीय बेटे को कोई युवक घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद बिजेंद्र का शव महम रोड स्थित फाटक के नजदीक बिजेंद्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शव सुमित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में मिला था।

इस मामले में पुलिस टीम ने गांव खड़वाली निवासी राहुल को रोहतक रोड स्थित ड्रेन-8 के नजदीक से गिरफ्तार किया था। उसने बिजेंद्र की हत्या करना स्वीकार किया था। पुलिस ने इस मामले में बाद में तीन अन्य आरोपियों को काबू किया था। मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीएस श्योराण की अदालत ने राहुल को दोषी करार दिया, वहीं अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद की हत्या से जुड़ा था मामला
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि मृतक बिजेंद्र पर पूर्व नगर पार्षद रामपाल के परिजन शक करते थे, क्योंकि रामपाल की हत्या कुछ समय पहले हुई थी। जिन युवकों ने रामपाल की हत्या की थी, वे बिजेंद्र के परिचित थे। इसीलिए परिजन मानते थे कि बिजेंद्र ने ही रामपाल की हत्या करवाई है।

इसी रंजिश के चलते बिजेंद्र की हत्या की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार खड़वाली निवासी राहुल, मृतक रामपाल के भतीजे मोनू का साथी थी। बिजेंद्र की हत्या के मामले में राहुल के साथ मोनू भी आरोपी था, लेकिन उसे बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें