शराब पीने का आदी, पत्नी के चरित्र पर करता था शक
उसने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जाकर शादी कर ली थी। पूजा भी उसके साथ फैक्टरी में काम करती थी। उनका दो वर्ष का बेटा कार्तिक है। दोनों एक सप्ताह पहले गोहाना में घर आए थे। बिट्टू शराब पीने का आदी है और वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
बिट्टू ने रविवार सुबह शराब पीनी शुरू कर दी थी। वह बिट्टू और पूजा को घर पर छोड़कर गोहाना होने वाली अमित शाह की रैली में चली गई। जब वह आई तो पूजा घर में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिली। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और पूजा को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए।
वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिक्षा ने पुलिस को बताया कि किसी के बहकावे में आकर बिट्टू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शहर थाना गोहाना की पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।