फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत में बवाल, पुलिस टीम पर हमला, एसएचओ समेत सात घायल, जानें- पूरा मामला

Tue, 12 Jan 2021 05:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में पुलिस टीम पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कुंडली में उगाही की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर मजदूर संगठन के सदस्यों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, इनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने थाना प्रभारी और फैक्टरी मालिक के बयान पर सात नामजद समेत 32 हमलावरों के खिलाफ केस दर्जकर एक को गिरफ्तार किया है। उधर, मजदूर संगठन के सदस्यों ने पुलिस और फैक्टरी के बाउंसरों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष गुप्ता ने मंगलवार दोपहर कुंडली पुलिस को सूचना दी कि मजदूर संगठन और आंदोलन के नाम पर 60-70 युवक औद्योगिक क्षेत्र में हंगामा कर रहे हैं। आरोप है कि युवक प्लॉट संख्या 349 सरन इलेक्ट्रिकल के गेट को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे और उन्होंने उद्योग संगठन की पेट्रोलिंग पार्टी पर भी हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को घेरकर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने हवाई फायर कर जान बचाई। हमले में एसएचओ रवि कुमार, हवलदार अशोक, राकेश, सुरेंद्र, सिपाही प्रदीप, रीटा, सिकंदर एसपीओ घायल हो गए। इनमें से राकेश, प्रदीप, अशोक और रीटा को ज्यादा चोटें आईं हैं। 

औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस मौके पहुंची थी। वहां पुलिस टीम पर हमला हुआ। मामले में फैक्टरी मालिक हरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी के बयान पर केस दर्ज किए हैं। आरोप है कि युवक कई सप्ताह से उद्योगों से उगाही कर रहे थे। सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें