फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: चाकू से 15 वार कर फल व्यापारी की हत्या, गांव जाट जोशी के खेतों सेक्टर-4 स्टेडियम के पास मिला शव

Fri, 23 Jun 2023 05:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

फल व्यापारी बहालगढ़ स्थित दुकान से बाइक लेकर निकले थे। दो पर हत्या का आरोप है। पत्नी ने दो युवकों पर 50 हजार के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव जाट जोशी के सेक्टर-4 स्टेडियम के पास बहालगढ़ के फल व्यापारी की चाकुओं से गोदकर व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। व्यापारी के शरीर पर चाकू के 15 से अधिक वार के निशान मिले हैं। शव पड़े होने की सूचना मिले के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सुबूत भी जुटाए हैं। व्यापारी की पत्नी ने दो युवकों पर रुपयों के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बहालगढ़ निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उनके पति जितेंद्र उर्फ कालू (45) बहालगढ़ चौक पर फलों की दुकान चलाते थे। वह शुक्रवार को सुबह दुकान पर आए थे। वह सुबह 11 बजे बाइक लेकर दुकान से निकले थे। शाम करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि वह गांव जाट जोशी के पास सेक्टर-4 स्टेडियम के नजदीक पड़े हैं।

वह परिवार के साथ पहुंची तो पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस को किसी ने शव पड़ा होने की सूचना दी थी। उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। रेनू ने बताया कि उन्हें पता लगा है कि उनके पति गांव लिवासपुर निवासी रवि व अंकुश के साथ थे। उनके साथ उनके पति का रुपये का लेनदेन था। महिला ने बताया कि उन्होंने ही उनके पति की चाकू व डंडों से हमला कर हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने मामले में रेनू के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

विलाप करते परिजन।

अंकुश ने 15 दिन पहले उधार लिए थे 50 हजार रुपये
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति जितेंद्र से गांव लिवासपुर निवासी अंकुश ने करीब 15 दिन पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने दो-चार दिन में देने के लिए कहा था। अभी तक उनके पैसे नहीं दिए थे। पैसे मांगने पर मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने ही हत्या की है।

जेब से मोबाइल और 20 हजार रुपये मिले
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र के पास नकदी और मोबाइल भी था। वह अपनी बाइक पर आए थे। जितेंद्र की जेब से मोबाइल और 20 हजार रुपये मिले हैं। उनकी बाइक भी मौके से मिली है, मगर चाबी नहीं मिली है। परिजनों ने उनके बारे में भी पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


परिवार को हादसे की दी गई थी हादसे की सूचना
जितेंद्र के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा बेटा पारस व विवाहित बेटी साक्षी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें जितेंद्र के हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। यहां आकर देखा तो चाकुओं से बुरी तरह हमला कर उनकी हत्या की गई है।

मृतक की पत्नी ने दो युवकों पर रुपयों के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें