फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी पड़ी राजपुरा माइनर में मिला युवती, हत्या की आशंका

Wed, 17 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर में राजपुरा माइनर में मिले शव की जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
गन्नौर-राजलूगढ़ी सड़क मार्ग पर स्थित राजपुरा माइनर में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती का शव सूखी पड़ी माइनर के पुल के नीचे कपड़ों में लिपटा मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि राजपुरा माइनर में युवती का शव पड़ा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 23-24 वर्ष है। उसके शरीर पर गुलाबी रंग का कपड़ा लिपटा हुआ है। महिला की मौत करीब तीन-चार दिन पहले हुई है, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया है।
विज्ञापन

वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
शमशेर सिंह, एसआई, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें