फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: चार साल की मासूम को टॉफी देने के बहाने घर से दूर ले जाकर की दरिंदगी, हालत बिगड़ी तो छोड़कर भागा

Thu, 04 Aug 2022 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने बच्ची के परिजन के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की बहन का परिवार बच्ची के पड़ोस में रहता है। उनसे मिलने आता था। पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार किया, शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की एक बच्ची से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को टॉफी देने के बहाने बहालगढ़ ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को नाजुक हालत में बरामद किया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उससे अनैतिक कृत्य किए जाने का पता लगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। बच्ची का पीजीआई रोहतक में उपचार और मेडिकल कराया गया।

यूपी का एक परिवार बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। बच्ची के पड़ोस में ही यूपी निवासी विजय की बहन का परिवार भी रहता है। वह बहन के परिवार के पास मिलने आता था। जिससे वह बच्ची के परिजनों को भी जानने लगा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर को चार साल की बच्ची गली में खेल रही थी।
विज्ञापन


बच्ची की दादी व मां कमरे में काम रही थीं। इसी दौरान आरोपी विजय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से गली से उठा ले गया। आरोपी ने बच्ची को अपने संग ले जाकर बहालगढ़ के पास उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बाद में वह उसे छोड़कर भाग गया। जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उन्हें पता लगा कि आरोपी बच्ची को टॉफी देने के बहाने ले गया था। उसकी तलाश की तो वह भी नहीं मिला।

जिस पर परिजनों ने बच्ची के गुम होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश की तो बच्ची नाजुक हालत में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसके साथ दरिंदगी किए जाने का पता लगा। जिस पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बच्ची का पीजीआई में मेडिकल परीक्षण व उपचार कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार देर शाम आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

चार साल की एक बच्ची से अनैतिक कृत्य किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें