फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: लघुशंका के लिए रुका था चालक, चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ट्रक लूटा

Wed, 19 Jul 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

चालक कोलकाता से प्लास्टिक का दान लादकर हरियाणा के कुंडली जा रहा था पिपली टोल प्लाजा के पास लघुशंका के लिए चालक रुका तो चार बदमाशों ने वारदात की। मोबाइल और बिल्टी भी छीन ली। ट्रक की गति कम होने पर चालक कूद गया।
विज्ञापन
gun demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लघुशंका के लिए रुके चालक को चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक लूट लिया। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल के पास हुई वारदात के दौरान चालक कोलकाता से कुंडली जा रहा था। बदमाश उसका मोबाइल और सामान की बिल्टी भी लूट ले गए। चालक की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला औरैया के गांव नगला नेवी निवासी अरबिंद ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत के मुंडलाना निवासी भूप सिंह की शांति ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक है। वह 13 जुलाई को कोलकाता से ट्रक में प्लास्टिक का दाना लादकर कुंडली आ रहा था। जब वह देर रात पिपली टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए रुक गया।

इसी दौरान ट्रक में दोनों तरफ से दो-दो युवक हाथों में पिस्तौल लेकर चढ़ गए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसे ट्रक में बंधक बना लिया। उन्होंने उसका मोबाइल छीन और सामान की बिल्टी छीन ली। उसके बाद वह ट्रक को लेकर चल दिए। कुछ आगे जाने के बाद ट्रक की गति धीमी होने पर उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन


बदमाश ट्रक लेकर भाग गए। उसने वापस पिपली टोल पर आकर एक राहगीर से मोबाइल फोन लेकर मालिक को अवगत कराया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छलांग लगाने से पैर में चोट लगी
अरबिंद ने बताया कि बदमाश जब ट्रक लेकर जा रहे थे तो कुछ दूर जाने के बाद ट्रक की गति धीमी होने पर उसने छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से उसके पैर में चोट लगी है। छलांग लगाने के बाद वह टोल की तरफ भागा।

चालक ने पिस्तौल के बल पर ट्रक लूट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों का पता लगाकर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें