फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: पांच साल की मासूम को फल देने के बहाने कमरे में ले जाकर किया अनैतिक कृत्य, बच्ची की हालत गंभीर

Tue, 27 Sep 2022 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बच्ची कमरे के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ड्यूटी से लौटे माता-पिता तो बच्ची की हालत बिगड़ी देख उपचार कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में तकरीबन पांच साल की एक लड़की से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को फल देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। परिजनों को ड्यूटी से लौटने पर मामले का पता लगा। बच्ची का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यूपी का एक परिवार बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उनके पड़ोस में ही बिहार का एक युवक भी कमरा लेकर रहता है। बच्ची के माता-पिता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। चार दिन पहले वह ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान बच्ची गली में खेलने लगी। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को फल देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य कर डाला।

यह भी पढ़ें : Rewari: हाईवे-48 पर नियम विरुद्ध चल रहे 18 ढाबों-होटलों पर चला बुलडोजर, NGT के आदेश पर 8 विभागों की कार्रवाई
विज्ञापन


इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बाद में वह उसे छोड़कर भाग गया। जब परिजन फैक्टरी से लौटे तो देखा कि बच्ची रो रही थी। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। बच्ची से पूछने पर उसने पड़ोसी युवक के बारे में बताया। जिस पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा: रिकॉर्ड 19 हजार 633 क्यूसिक पहुंचा मारकंडा का जलस्तर, दो गांवों का संपर्क टूटा, खेतों में डूबी फसले
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार और मेडिकल कराया गया। बच्ची के परिजनों के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें