फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता अमित जानी का दावा: थाने पहुंच जताई हमले की आशंका, कहा-हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश हुई

Mon, 19 Oct 2026 09:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

अमित जानी को पहले भी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं। गिरोहों से खतरे की आशंका के बीच ही उन्होंने पीछा किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे फिल्म निर्माता अमित जानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोनीपत में खुद पर हमले की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटते समय उनका पीछा किया गया। जान बचाने के लिए वे कुंडली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह घटना नेशनल हाईवे 352 ए पर देवडू गांव से आगे बताई जा रही है। जानी ने बताया कि सफेद कार में सवार कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी रुकवाने की कोशिश की। अमित जानी को पहले भी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं। गिरोहों से खतरे की आशंका के बीच ही उन्होंने पीछा किए जाने का आरोप लगाया है। भारत सरकार की ओर से अमित जानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। घटना के समय फिल्म निर्देशक भारत सिंह श्रीनेत समेत कई लोग उनकी गाड़ी में मौजूद थे।

अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जान बचाने के लिए वे सीधे कुंडली थाने पहुंचे। उन्होंने पहले कुंडली थाना और बाद में मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। अमित जानी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 24 के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें