शुक्रवार रात गढ़ी झंझारा रोड पर गन्नौर निवासी नकुल और राजीव को गोली मार दी गई थी। पुलिस टीम ने सुबह पांच बजे बुटाना-गंगाना रोड पर जींद रोड पुल के नीचे थे कि तभी दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में गोली चलाने पर एक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
गन्नौर में शुक्रवार रात दो युवकों को गोली मारकर भागे आरोपियों की शनिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात गढ़ी झंझारा रोड पर गन्नौर निवासी नकुल और राजीव को गोली मार दी गई थी। घटना के समय दोनों युवक गढ़ी झंझारा रोड पर घूमने निकले थे। सूचना के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। रात को स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़, सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह व सीआईए गन्नौर प्रभारी मुकेश की टीम बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू की थी। पुलिस को इनपुट मिला था कि युवक गंगाना की तरफ भागे है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने सुबह पांच बजे बुटाना-गंगाना रोड पर जींद रोड पुल के नीचे थे कि तभी दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में गोली चलाने पर एक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी रोहित और अंकुश हैं। रोहित मूलरूप से गांव गंगाना व अंकुश गांव निजामपुर का रहने वाला है। दोनों वर्तमान में किराए पर गांधी नगर, गन्नौर में रहते हैं।
घायल आरोपी रोहित को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।