फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Sonipat: दिवाली की सुबह गांव रोहट में बुजुर्ग दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या, गांव में पसरा मातम

Mon, 24 Oct 2022 01:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव रोहट में बुजुर्ग दुकानदार तड़के साढ़े तीन बजे दुकान खोलने गए थे। तड़के चार बजे ग्रामीण ने काउंटर के पास खून से लथपथ हालत में पड़े देख परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव रोहट में फतेहपुर मोड़ पर तड़के अज्ञात हमलावरों ने कन्फेशनरी दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। बताया जा रहा है कि हमलावर कार में सवार होकर आए थे। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव रोहट निवासी सुरजीत ने बताया कि उनके पिता सत्यनरायण (65) गांव के बाहर फतेहपुर मोड़ पर कन्फेशनरी की दुकान चलाते थे। वह सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे दुकान खोलने के लिए घर से गए थे। सुरजीत ने बताया कि तड़के चार बजे गांव के पवन ने उनके घर आकर सूचना दी कि उनके पिता काउंटर के पास खून से लथपथ पड़े है।

जिस पर उनकी मां पवन के साथ बाइक पर और वह तथा उसका भाई अमित भी उनके पीछे-पीछे दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके पिता पर चाकू से तीन-चार वार किए थे। वह घायल अवस्था में पड़े थे। जिस पर वह उन्हें सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। सदर थाना पुलिस के साथ ही सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीम भी जांच कर रही है।

कार सवारों को भागते देखा
परिजनों ने बताया कि गांव के दो युवक घटना के समय खेतों की तरफ घूमने गए थे। जब वह घूम कर आए तो उन्होंने दुकान के पास से कार सवार कुछ युवकों को भागते  देखा था। शक है कि उन्हीं ने दुकानदार पर हमला किया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले है। जिसमें एक कार जाते दिखाई दे रही है। हालांकि कार की नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रही।

पानी लेने को लेकर झगड़े का अंदेशा
परिजन जब दुकान पर पहुंचे तो सत्यनारायण काउंटर के पास खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास ही काउंटर पर पानी की एक बोतल भी रखी थी। आशंका है कि हमलावरों ने उनसे पानी की मांग की होगी। जिसे लेने को लेकर ही उनमें कहासुनी हुई होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


दिवाली में ग्रामीण की हत्या से पसरा मातम
गांव रोहट में दिवाली पर्व की तड़के ग्रामीण की हत्या से मातम पसर गया। लोग सुबह सोकर उठे तो उन्हें बुजुर्ग दुकानदार की हत्या किए जाने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें