फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक और सवारी की मौत, गन्नौर के नमस्ते चौक पर हुआ हादसा

Thu, 09 Mar 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गन्नौर के गांधीनगर स्थित वार्ड नंबर-2 निवासी संदीप ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि उनके ताऊ का बेटा राजू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। गन्नौर के नमस्ते चौक पर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक व उसमें सवार सवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गन्नौर के नमस्ते चौक पर कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक व उसमें सवार सवारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए। घायल को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया
गन्नौर के गांधीनगर स्थित वार्ड नंबर-2 निवासी संदीप ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि उनके ताऊ का बेटा राजू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। वह बुधवार रात को नमस्ते चौक से अपने घर जे रहे थे। उनकी ई-रिक्शा में गांधीनगर अशोक व वीरेंद्र भी सवार थे। संदीप ने बताया कि वह भी किसी काम से गांधी चौक पर गए थे और बाइक पर घर आ रहे थे। उनके ताऊ के बेटे राजू ई-रिक्शा लेकर उनके आगे चल रहे थे।

गन्नौर के गांधीनगर के रहने वाले है मृतक व घायल
जब वह बीएसटी मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई और उनके भाई के साथ अशोक व वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक एक बार रूका, लेकिन भीड़ होने का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। राहगीरों की मदद से उन्होंने घायलों को गन्नौर के अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उनके भाई राजू व अशोक को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र को गंभीर हालत के चलते खानपुर के महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें