फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुगथला-बजाना रोड पर एक शिक्षक की अज्ञात युवकों द्वारा गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब शिक्षक पुगथला स्थित राजकीय स्कूल से ड्यूटी समाप्त कर वापस आ रहा था। अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली दाग दी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से शिक्षक को गंभीरावस्था में खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। देर शाम तक मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खरखौदा के गांव फरमाणा का रहने वाला नरेंद्र पुगथल स्थित राजकीय स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत था। सोमवार को वह अपनी ड्यूटी पूरी कर जब वापस अपने गांव की ओर लौट रहा था तो रास्ते में पुगथला और गांव बजाना रोड पर अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली नरेंद्र के पेट में लगी, जिसके कारण वह घायलक होकर सड़क पर गिर गया। दूसरी ओर वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। आसपास और राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से नरेंद्र को खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। देर शाम तक पुलिस ने नरेंद्र के भाई जितेंद्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए थे, नरेंद्र की मौत अस्पताल में हुई। अभी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
योगेंद्र कुमार, प्रभारी, खुबडू चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें