सेक्टर-14 में देर शाम ट्यूशन से वापस घर जाते समय बाइक के सड़क पर अचानक गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शहर के मामचंद कॉलोनी निवासी अंकित (20) एमएससी फाइनल ईयर का छात्र था। वह बुधवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए सेक्टर-14 में आया हुआ था। जब वह ट्यूशन पढ़ने के बाद वहां से वापस घर आ रहा था, तो सेक्टर-14 स्थित सड़क पर उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
बाइक के गिरने से चालक अंकित भी सड़क पर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना सिविल लाइन के अंतर्गत सेक्टर-14 चौकी पुलिस को दी।