फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम में खराबी, आतंकी टुंडा की नहीं हो सकी पेशी

Tue, 08 Nov 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की सोमवार को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली पेशी सिस्टम में खराबी के कारण नहीं हो सकी। इसके अलावा मामले में पांच गवाहों की गवाही भी नहीं हो सकी। टुंडा 1996 में सोनीपत में हुए सीरियल बम ब्लास्ट का आरोपी है। अब अगली पेशी एक दिसंबर को होगी। अब तक इस मामले में टुंडा के खिलाफ कुल 35 गवाही हो चुकी हैं और 55 गवाही होनी हैं।
विज्ञापन


अब्दुल करीम टुंडा पर सोनीपत में 28 दिसंबर, 1996 की शाम पहला धमाका बस स्टैंड के पास स्थित तराना सिनेमा के निकट व दूसरा धमाका गीता भवन चौक स्थित मिष्ठान भंडार के पास करने का आरोप है। धमाके में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में इंदिरा कॉलोनी निवासी सज्जन सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया था।

सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से टुंडा की पेशी होनी थी। मामले में गवाही के लिए पांच गवाह भी कोर्ट में पहुंचे थे, लेकिन अचानक सिस्टम में आई खराबी के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। टुंडा के अधिवक्ता आशीष वत्स ने बताया कि इस मामले में अब तक 35 गवाही हो चुकी हैं। एक गवाह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें