आदर्श नगर निवासी एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आदर्श नगर की रहने वाली नीलम वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर बाद आदर्श नगर स्थित स्कूल में पढ़ने वाले अपने चार वर्षीय बेटे को लेने स्कूल गई थी। जब वह स्कूल से वापस लौट रही थी तो जैन पार्क के नजदीक बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और उसने गले से सोने की चेन झपट ली। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। उसने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश दूसरी गली में निकल गए। घर जाकर अपने पति को मामले के बारे में बताया। इसके बाद ही पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है।