फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बेल्जियम के यात्री का लैपटॉप, मोबाइल व कैमरा ले भागा ऑटो चालक, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 12 Sep 2022 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

यात्री भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। उनको दिल्ली में आकर पता चला कि सोनीपत महाभारत कालीन नगरी है। वहां पर महाभारत से जुड़े साक्ष्य विद्यमान हैं। उनको देखने की उत्सुकता में वह शनिवार को सोनीपत आ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : MID DAY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में भारत भ्रमण पर आए बेल्जियम के यात्री का लैपटॉप, मोबाइल और कैमरा लेकर ऑटो चालक भाग गया। वह बस अड्डे से ऑटो में सवार थे। इस दौरान ऑटो चालक व उसके साथियों ने यात्री को उलझाकर नीचे उतार दिया और भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

बेल्जियम के नामुर शहर के रहने वाले सबी डिसिल्वा ने बताया कि वह भारत भ्रमण पर आए हुए हैं। उनको दिल्ली में आकर पता चला कि सोनीपत महाभारत कालीन नगरी है। वहां पर महाभारत से जुड़े साक्ष्य विद्यमान हैं। उनको देखने की उत्सुकता में वह शनिवार को सोनीपत आ गए। बस अड्डे के बाहर से वह ऐतिहासिक किला देखने के लिए ऑटो में सवार हो गए।


यह भी पढ़ें : Accident in Jind: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल, नील गाय आगे आने से हुआ हादसा

विज्ञापन

 

उस समय ऑटो में तीन-चार व्यक्ति और बैठे थे। वह भी ऑटो में अपना बैग रखकर पीछे बैठ गए। सबी डिसिल्वा ने बताया कि ऑटो में बैठे युवक और उसका चालक कुछ कह रहे थे और उनको नीचे उतरने का इशारा किया। जैसे ही वह नीचे उतरे, चालक व अन्य लोग ऑटो लेकर भाग गए। उनका बैग भी वह अपने साथ लेकर भाग गए। उनके बैग में एक लैपटॉप, मोबाइल और डीएसएलआर कैमरा था। उनका कैमरा ही सात हजार यूरो का था। 

विज्ञापन


बेल्जियम के रहने वाले सबी डिसिल्वा की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।  -इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें