फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के दो आरोपी काबू, भेजा जेल

Tue, 01 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, राई
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
थाना राई के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित उर्फ मीतू और दयानंद उर्फ टीनू उसी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर चार माह पहले लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसमें लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की ने शनिवार को पुलिस को बताया था कि करीब चार माह पहले वह कूड़ा डालने के लिए प्लाट की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के अमित उर्फ मीतू, दयानंद उर्फ टोनी व पड़ोसी गांव के असमद नाम के युवक ने उसे पकड़ लिया था। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। दुष्कर्म से लड़की चार माह की गर्भवती हो गई थी। जिस पर उसने शनिवार को मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया था और पुलिस को शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।  

तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। दो आरोपियों को काबू किया गया है। अभी तक वीडियो क्लिप बनाने की बात सामने नहीं आई है। आरोपियों का कहना है कि वह डराने के लिए ऐसा कहा था। मामले की की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई उषा, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें