सोनीपत के गांव रोलद लतीफपुर निवासी अमित ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने मोहाना जोन के शराब ठेके ले रखे हैं। जिसमें बिधल व पिनाना गांव के शराब ठेके भी है। उन्होंने बताया कि सोनू माहल उर्फ जयभगवान अपने साथियों विशाल, रोहित, आकाश, आशु, अजय, संदीप, कूका आदि के साथ गांव बिधल स्थित शराब ठेके पर पहुंचा था।
सोनीपत के मोहाना जोन के शराब ठेकेदार ने युवक व उसके साथियों पर दो ठेकों में जबरन घुसने और पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन को भगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सेल्समैन ने ठेकेदार से मोबाइल पर बात कराई तो उन्हें मारने की धमकी दी गई। आरोपी युवक ही पहले दोनों ठेके चलाता था, लेकिन शर्त पूरी नहीं करने पर ठेकेदार ने उससे ठेके वापस ले लिए थे। मोहाना व सदर गोहाना थाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
गांव रोलद के अमित कुमार ने ले रखे हैं मोहाना जोन के शराब ठेके
गांव रोलद लतीफपुर निवासी अमित ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने मोहाना जोन के शराब ठेके ले रखे हैं। जिसमें बिधल व पिनाना गांव के शराब ठेके भी है। उन्होंने बताया कि सोनू माहल उर्फ जयभगवान अपने साथियों विशाल, रोहित, आकाश, आशु, अजय, संदीप, कूका आदि के साथ गांव बिधल स्थित शराब ठेके पर पहुंचा था। सेल्समैन कर्मपाल ने उन्हें बताया कि सोनू महाल के साथी हथियार लिए थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसे बाहर निकाल दिया और कहा कि अब ठेका वह चलाएंगे। सेल्समैन ने उनके पास कॉल कर सोनू से बात कराई तो उसने उन्हें भी कहा कि ठेका वह चलाएगा और यहां आने पर उसे जान से मार देगा। जिस पर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहाना के ठेके पर जड़ दिया ताला
ठेकेदार अमित का आरोप है कि सोनू महाल व उसके साथियों ने उनके गांव पिनाना स्थित ठेके पर पहुंचकर वहां से सेल्समैन को बाहर निकाल दिया। हथियार दिखाकर सेल्समैन दीपेंद्र को बाहर निकालने के बाद ठेके पर ताला लगा दिया। वहां भी सेल्समैन ने उनकी बात कराई तो सोनू ने उन्हें धमकी देते हुए इस ठेके को भी खुद चलाने की बात कही। जिस पर उन्होंने मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
दोनों ठेके चलाता था सोनू महाल, शर्त पूरी नहीं करने पर लिए थे
ठेकेदार अमित ने पुलिस को बताया कि पहले सोनू महाल उनके पिनाना व बिधल के ठेके चलाता था। इसके लिए जो शर्त तय हुई थी वह उन शर्तों को पूरी नहीं कर रहा था। जिसके चलते उन्होंने ठेके उससे ले लिए थे। अब उसने जबरन ठेकों में घुसकर उनके सेल्समैन बाहर निकाल दिए हैं।