मादक पदार्थ तस्करी में दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ तस्करी में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए है।
प्रथम घटना में स्पेशल स्टाफ में नियुक्त एएसआई गुलशन कुमार की टीम ने गांव पांची जाटान के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते काबू किया। पुलिस ने उसके पास से 196 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी ने अपनी पहचान पांची जाटान निवासी रवि उर्फ बागा के रूप में दी। आरोपी ने चरस उत्तर प्रदेश से लेकर आने की बात कबूली है। वहीं दूसरे मामले में थाना राई पुलिस ने जगदीशपुर निवासी कलीराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 204 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को एएसआई रमेश ने गांव झुंडपुर के पास से काबू किया है।