अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने एक युवक को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जंडली ओवरब्रिज के पास से नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग करते समय स्विफ्ट कार में सवार आरोपी मोहित निवासी गांव रामबांस थाना बाढ़डा जिला दादरी हरियाणा को एक अवैध पिस्टल, एक एक्स्ट्रा मैगजीन व चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि को चेकिंग कर रही थी तब आरोपी को रोक उसकी तलाशी ली गई थी।