फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। चोरी के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण उर्फ ओभो निवासी नजदीक सिंघ सभा गुरुद्वारा दलीपगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अंबाला कैंट के दलीपगढ़ निवासी शिव कुमार ने 4 अप्रैल को अंबाला कैंट थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 4 अप्रैल को आरोपी पंकज निवासी दलीपगढ़ ने उसके घर से एक बैग चोरी कर लिया, जिसमें सोने व चांदी के आभूषण थे। पुलिस ने पीड़ित शिव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर पंकज को गिरफ्तार कर लिया था। पंकज ने पूछताछ में बताया था कि दलीपगढ़ निवासी तरुण उर्फ ओभो भी इस वारदात में शामिल है। पुलिस ने गत दिवस मामले में कार्रवाई करते हुए तरुण को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें