फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दरबार पहुंचे ग्रामीण, नहीं हो सकी मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव टांडा-झुंडपुर में मंदिर विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रोषित ग्रामीणों ने एसपी दरबार में शिकायत दी है। उन्होंने एसपी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात को एक माह से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक भी कई आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

17 मई को गांव टांडा निवासी कर्मचंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गांव में मंदिर का जीर्णोद्धार करवा रहे थे। इसी दौरान गाड़ियों में सवार होकर आए दर्जनों युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई थी। कुछ ही देर में मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने फायरिंग के आरोपी कृष्ण निवासी खेवड़ा व आशीष निवासी उग्राखेड़ी पानीपत को हथियारों सहित काबू कर लिया गया था। बाद में जोगेंद्रपाल, योगेश, सतपाल व रमेश को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ग्रामीण कर्मचंद व अन्य ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर मांग की है कि इन आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


एसपी दरबार पहुंचे ग्रामीण, नहीं हो सकी मुलाकात
टांडा में फायरिंग मामले में चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें