फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पशु कटान रोकने गई पुलिस टीम पर फायरिंग

Sat, 24 Jun 2017 12:42 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला काजीवाड़ा में मकानों में ही अवैध रूप से पशु कटान चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और पुलिस ने छापा मारा, तो अवैध पशु कटान में लगे लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।       
विज्ञापन


मोहल्लाथ काजीवाड़ा में पशुओं का अवैध कटान जारी है। बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओजी प्रभारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला काजीवाड़ा में छापा मारा तथा अवैध पशु कटान पकड़ लिया।

पुलिस को देखते अवैध कटान कर रहे लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने फायरिंग करने के आरोप में सलमान पुत्र सत्तार को तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने वहां से रियासत, सोनिया पुत्री गफ्फार, साकयरा पत्नी सत्तार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी नवाब मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से पशुओं के अवशेष तथा जिंदा कटड़े बरामद किए है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपियों को छुड़ाने कोतवाली पहुंचे लोग
पुलिस चारों आरोपियों को कोतवाली में ले आई, लेकिन आरोपियों को छुड़वाने के लिए कोतवाली में दलालों एकत्र हो गए। बाद में पुलिस ने दलालों के माध्यम से पूरे मामले में खेल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को थाने से जमानत दे दी। 

पुलिस संरक्षण में हो रहा पशु कटान
मोहल्ला आजाद चौक, काजीवाड़ा में पशुओं का अवैध कटान नहीं रुक रहा है। लोगों ने कई बार शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद मामले में बृहस्पतिवार को एसपी को शिकायत की गई थी। एसपी ने एसओजी प्रभारी को मामले म ें गोपनीय रूप से टीम बनाकर छापा मारने के निर्देश दिए थे। एसओजी ने छापा मारा और मौके से अवैध कटान पकड़ लिया। एसपी को बताया गया था कि पुलिस संरक्षण में अवैध कटान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें