मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर घायल
खरखौदा। गांव खांडा में गड्ढा खोदते हुए मिट्टी का तोंदा गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। गांव खांडा के जलघर में काम चल रहा है। वहां पर छतरपुर, मध्यप्रदेश निवासी अर्जुन व अपने साथी राजा, रामबाबू व रामकृपाल के साथ गड्ढे की खुदाई कर रहा था। जब गड्ढा करीब दस फुट गहरा हो गया तो अचानक मिट्टी का तोंदा नीचे गिर गया। जिसे अर्जुन मिट्टी में दब गया। उसके साथियों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी खरखौदा पहुंचाया। ब्यूरो