फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर के रुपये मांगने पर फायरिंग कर ठेके से 35 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना/सोनीपत।
कटवाल स्थित शराब के ठेके पर बीयर के रुपये मांगने पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे ठेके पर मौजूद सेल्समैन बाल-बाल बच गया। युवकों ने ठेके में घुसकर लगभग 35 हजार रुपये लूट लिए और वहां से फरार हो गए। कारिंदे की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खेड़ाखेड़ी निवासी मनोज ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि राकेश ठेकेदार ने कटवाल में शराब का ठेका ले रखा है। राकेेश के उस ठेके पर वह सेल्समैन के तौर पर काम करता है। बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे बाइक पर सवार दो युवक ठेके पर पहुंचे। ठेके पर उन्होंने दो बीयर मांगी। जब सेल्समैन ने उनसे बीयर के रुपये मांगे तो एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे युवक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों युवकों ने ठेके से लगभग 35 हजार रुपये लूट लिए और बाइक पर फरार हो गए। तभी उसने ठेकेदार राकेश को फोन करके घटना की सूचना दी। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


बीयर के रुपये मांगने पर फायरिंग कर ठेके से 35 हजार लूटे
कटवाल में शराब के ठेके पर हुई घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें