फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मुख्य आरोपी व दो साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मुख्य आरोपी व दो साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
गोहाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। युवक के दो साथियों ने उसकी मदद की। आरोप है कि वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। नाबालिग की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का एक युवक एक माह पहले उसकी बेटी को धोखे से बुलाकर एक मकान में ले गया था। उसकी बेटी के मकान में घुसते ही आरोपी युवक के साथियों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही उसके साथी ने उनकी वीडियो भी बना ली। जिसके बाद से आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने लगे। तीनों आरोपियों ने शुक्रवार को उसकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। वह उनके चंगुल से निकल भागी। जिस पर उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। मां ने गोहाना सिटी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय, मोहित व अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें