फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 सेकेंड में 50 हजार रुपये हुए गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के गुड़ मंडी क्षेत्र स्थित कमेटी स्कूल के बाहर गन्ने के रस की दुकान से चोरों ने महिला का थैला उड़ा लिया। थैले में 50 हजार की नकदी व बैंक की पासबुक थी। महिला की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर टावर वाली गली निवासी सरला ने बताया कि वह शनिवार को गुड़ मंडी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा से 50 हजार रुपये निकलवा कर लाई थी। महिला ने बताया कि रास्ते में आते हुए वह एक गन्ने के रस की दुकान पर रुक गई। उसने दुकान पर अपन थैला रख दिया और पानी लेकर मुंह धोने लगी। जैसे ही वह चुनरी से मुंह साफ कर थैले की तरफ देखने लगी तो उसका थैला गायब मिला। उसने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास लोग जमा हो गए। उसने थैला में रखी 50 हजार की नकदी व पासबुक चोरी होने के बारे में बताया। महिला ने बताया कि महज पांच सेकेंड में ही चोरों ने अपना काम कर दिया, जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें