फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत, ससुर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के सेक्टर-12 बाइपास पर सांई मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई और उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों यूपी से शादी का कार्ड देने के लिए सोनीपत आए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव धोलरा निवासी रमेश चंद अपने ससुर यूपी के जिला शामली के गांव मुंडेट कलां निवासी हरिसिंह मोपेड पर सवार होकर यूपी से सोनीपत शादी का कार्ड देने के लिए आए थे। मंगलवार को जब वह सांई मंदिर के पास पहुंचे तो इसी दौरान उनकी मोपेड को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद रमेश चंद काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हरिसिंह भी बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हरिसिंह के होश में आने पर उनके बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें