फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में डकैती, तीन यात्रियों से मारपीट कर मोबाइल व 12 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में डकैती, तीन यात्रियों से मारपीट कर मोबाइल और 12 हजार लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रोहतक से पानीपत जा रही चलती पैसेंजर ट्रेन में सात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पैसेंजर ट्रेन में जमकर उत्पात मचाया और तीन सवारियों से मारपीट कर मोबाइल फोन व 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने सुआ व चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
रोहतक के गांव घिलौड़ कलां निवासी रवि ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत है और अमृतसर में नियुक्त है। वह शुक्रवार सुबह रोहतक से गोहाना होकर पानीपत जाने वाले सवारी गाड़ी में सवार हुआ था। वह गाड़ी की पीछे से तीसरी बोगी में सवार हुआ था। उस बोगी में पानीपत के गांव पसीना खुर्द का रहने वाला कृष्ण तथा सफीदों का रहने वाला प्रीतम भी सवार थे। वह दोनों आपस में जीजा-साला हैं। वह रोहतक पीजीआई में भर्ती परिवार की किशोरी का कुशलक्षेम जानकर वापस पानीपत जा रहे थे। रवि ने बताया कि जब ट्रेन गांव रुखी व भैंसवान खुर्द के बीच पहुंची तो मोड़ के चलते ट्रेन की गति धीमी हो गई। ट्रेन की गति कम होते ही उनकी बोगी में 7 युवक चढ़ गए। उन्होंने उनकी बोगी में आने के बाद चाकू व सुआ दिखाकर उनसे नकदी व अन्य सामान देने की धमकी दी। उनके मना करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे घबरा कर उन्होंने अपने मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामान उन्हें दे दिया। बदमाशों ने रवि से 2800 रुपये नकदी व मोबाइल, कृष्ण से 3200 रुपये नकदी व मोबाइल तथा प्रीतम से 6300 रुपये नकदी व मोबाइल फोन के अलावा कपड़ों के बैग छीन लिए। बाद में बदमाशों ने भैंसवान खुर्द के पास ट्रेन की चेन खींच दी। जिससे ट्रेन की गति कम होते ही वह कूदकर फरार हो गए। यात्रियों ने मामले की सूचना गोहाना स्थित राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना के बाद में पहुंची रेलवे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बाद में सवारियों के बयान पर दर्ज कर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रेन के रुकते ही झाड़ियों में कूदकर फरार हो गए बदमाश
रवि ने बताया कि भैंसवान खुर्द से निकलते ही ट्रैक के आसपास झाड़ियों का जंगल है। जहां पहुंचने के बाद बदमाशों ने ट्रेन की चेन खींच दी थी। जिसके बाद वह ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सवारी गाड़ी में सात बदमाशों ने तीन सवारियों के साथ लूटपाट की है। यात्रियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
कर्मबीर, जांच अधिकारी जीआरपी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें