फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भूमि पर प्लाटिंग करने व रोड बनाने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। जिला योजनाकार ने गांव जाहरी व हरसाना में अवैध रूप से प्लाटिंग करने व रोड बनाने के मामले में महिला सहित दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दोनों के खिलाफ सदर थाना में अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला योजनाकार धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव जाहरी निवासी रविंद्र ने कृषि क्षेत्र की भूमि पर प्लाटिंग कर दी है। उसने ईंटों से कच्चे रास्ते का निर्माण करने के साथ ही प्लाटिंग के लिए डीपीसी भी बना दी है। उसे विभाग की तरफ से नोटिस दिया गया, लेकिन उसने डीपीसी नहीं आई। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में जिला योजनाकार ने गांव हरसाना निवासी सुदेश कुमारी पर केस दर्ज कराया है। सुदेश पर भी कृषि भूमि क्षेत्र में ईंट से रोड बनाने व प्लाटिंग की डीपीसी बनाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
कृषि भूमि पर प्लाटिंग करने व डीपीसी बनाने की शिकायत मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
दलबीर दांगी, थाना प्रभारी, सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें