फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नहीं हो रहा स्मॉग का कहर, ट्र्रक चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
स्मॉग का असर लगातार बना हुआ है। इसके कहर के चलते बुधवार रात को एक ट्रक चालक की जान चली गई। रात को स्मॉग में उसे सडक़ किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखा और उसने उसमें टक्कर मार दी। उसके अलावा भी कुंडली के पास चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। अन्य स्थानों पर भी गाड़ियों के भिड़ने की जानकारी मिली है। स्मॉग क चलते सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है।
बुधवार रात होते ही वातावरण में स्मॉग का पूरा असर दिखाई दिया। वाहन चालकों को कुछ दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। रातभर स्मॉग का असर रहने के बाद सुबह भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। सुबह 10 बजे के बाद ही भगवान भास्कर नजर आए। उसके बावजूद पूरे दिन वातावरण में हल्की धुंध जैसा आवरण बना रहा, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। साथ ही आंखों में जलन भी महसूस हुई।
विज्ञापन

स्मॉग के चलते गई ट्रक चालक की जान
मौसम में बदलाव व स्मॉग के चलते बुधवार रात को एक ट्रक लड़सौली के निकट शीश महल होटल के पास दूसरे ट्रक में टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कैथल के ढांडा की पीर कालोनी का रहने वाला रोहित ट्रक में धान लेकर चला था। लड़सौली के पास स्मॉग व कोहरे के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखा और वह उसमें टकरा गया। हादसे में रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने सूरजभान के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

स्मॉग से इन बीमारियों का खतरा गहराया
स्मॉग में खांसी, दिल की बीमारी, हृदयघात, त्वचा संबंधी रोग, बालों का झगड़ा, इम्यून सिस्टम में कमजोरी, ब्लड कैंसर का खतरा, बीपी के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, आंखों में एलर्जी, नाक, कान व गले का इन्फेकशन, सांस लेने में दिक्कत व फेफड़ों में इन्फेशन व केंसर का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें