बिजली चोरी करने वाले नौ उपभोक्ताओं से वसूला 1.61 लाख का जुर्माना
गन्नौर। बिजली चोरी से एसी चलाकर आराम करने वालों की अब खैर नहीं। बिजली निगम की एसडीओ सुनैना की टीम ने लगातार दूसरे दिन गांव राजलूगढ़ी में छापेमारी कर 9 उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा। इनमें 5 उपभोक्ता ऐसे थे जो कुंडी लगाकर एसी चला रहे थे। उनसे 91 हजार 350 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। वहीं दो उपभोक्ताओं बिजली चोरी कर खेत में ट्यूबवेल चला रहे थे। उन पर 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। टीम ने कुल 1.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं एसडीओ के नेतृत्व में जेई राजबीर, फोरमैन कृष्ण, रणबीर, सुमेर, रमेश ने चोरी पकड़ी।
बिजली निगम की एसडीओ सुनैना ने कहा कि गांवों में चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई जारी रहेगा। किसी भी सूरत में बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।