फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबला की महिलाओं ने कोतवाली घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबला की महिलाओं ने कोतवाली घेरी
विज्ञापन

बागपत। पाबला गांव में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस को खरी खोटी सुनाई। हंगामे को देख पुलिस ने एनसीआर दर्ज कराई। पाबला गांव निवासी सौरव पुत्र राजकुमार पर दो दिन पहले चार-पांच लोगों ने जानलेवा हमला किया था। उसने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज युवक के परिवार की काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। टटीरी पुलिस चौकी इंचार्ज ने पीड़ित की फरियाद सुनने के बजाय उसे वहां से भगा दिया। महिलाओं ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। हंगामे को देखकर पुलिस ने तुरत-फुरत युवक की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कराई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली में धरना शुरू कर देंगे। हंगामा करने वालों में जयवती, भागरती, पूनम, रेखा आदि शामिल रही। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें