फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सोता रह गया, चोर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बख्तावरपुर गांव में परिवार अपने मकान के चौबारे में सोता रहा और चोरों ने घर में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोरी का मंगलवार सुबह को उस समय पता चला, जब परिवार के लोग कमरे के अंदर पहुंचे और वहां से बक्सा गायब देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बख्तावरपुर गांव के रहने वाले कृष्ण ने बताया कि वह गर्मी ज्यादा होने के कारण सोमवार की रात अपने परिवार वालों के साथ मकान के चौबारे में सोया हुआ था। उस दौरान ही रात को चोर छत से मकान में घुस गए और कमरे में रखा मोबाइल व बक्सा चोरी कर लिया। उस बक्से में 10 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने का लोकेट, मंगलसूत्र, पाजेब, चांदी के सिक्के आदि सामान रखा हुआ था। कृष्ण ने बक्से को आसपास तलाश किया, लेकिन इस बारे में कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें