सोनीपत। हत्या व जेल ब्रेक कांड के आरोपी गांव पुगथला निवासी मनोज उर्फ बुखारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। सोनीपत पुलिस ने कार सवार मनोज बुखारा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए थे। आरोपी लूटी गई कार में सवार थे, जिसे जीटी रोड पर मुरथल के पास से लूटा गया था।