खरखौदा। शहर निवासी एक महिला ने अपने एक जानकार पर उनके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह घर पर थी। उसने अपने जानकार खरखौदा निवासी देवेंद्र से एक हजार रुपये उधार मांगे थे। शाम को देवेंद्र उनके घर पर आ गया। उस समय उसका पति व बच्चे बाहर गए थे। उसे लगा कि देवेंद्र उसे पैसे देेने के लिए आया है। उसने जब देवेंद्र से पैसों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अभी उसके पास पैसे नहीं है। इसी बीच आरोपी ने उस धक्का देकर गिरा दिया और जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने अपने पति के घर आने पर उसे उसके साथ हुई घिनौनी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो