फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर झरोठ नहर में फेंका था बिहार के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)।
निलौठी गांव के पास से गुजरने वाली माइनर में मिले मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराने पर उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि वह नहर में डूब गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया। युवक अपने साथियों के साथ झरोठ गांव में धान लगाने के लिए आया हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर झरोठ चौकी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के गांव देवगन का रहने वाला शाकाल साहनी अपने साथियों के साथ धान की रोपाई के लिए झरोठ गांव निवासी किसान जगबीर के पास आया था। वह 9 जुलाई को झरोठ नहर के पास गया था। वहां से वह गायब हो गया। उसके घर सूचना दी गई थी कि नहर में डूब गया है। सूचना मिलने पर शाकाल साहनी का भाई लाल बहादुर साहनी अपने परिवार के सदस्यों के साथ झरोठ पहुंचा था। इसके बाद शाकाल की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

परिवार सदस्य नहर में तलाश करते हुए निलौठी गांव पहुंचे तो वहां पर उन्हें शाकाल का शव माइनर में मिला था। झज्जर जिले की आसौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। वहीं, लाल बहादुर साहनी ने भी बयान दिया था कि उसके भाई की मौत नहर में डूबने से हुई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। इससे उसकी हत्या की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर लिया है। उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।
-अंकित कुमार, चौकी प्रभारी, झरोठ

हत्या कर झरोठ नहर में फेंका था युवक का शव
झज्जर के निलौठी से बरामद हुए शव के मामले की जांच में खुलासा
खरखौदा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, बिहार निवासी था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें