आरक्षित कोटे में गलत शपथ देने पर एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के सेक्टर आठ आरक्षित कोटे के झूठ शपथ पत्र देकर प्लाट हड़पने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
हुडा के इस्टेट ऑफिसर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हुडा विभाग की तरफ से जींद के सेक्टर छह, सात, आठ व नौ के प्लाटों के आवेदन मांगे थे। हुडा के आरक्षित कोटे के तहत निर्धारित कोटे में कुछ लोगों ने आरक्षित कोटे का शपथ पत्र दिया और प्लाट भी अलाट हो गया। इस दौरान हाईकोर्ट के आदेश पर प्लाटों की अलाटमेंट की जांच के आदेश दिए। जहां पर सामने आया कि पूर्व सैनिकों व अन्य आरक्षित कोटों में लोगों ने झूठे शपथ पत्र देकर विभाग को गुमराह किया है। जिन लोगों ने प्रणाम पत्र दिए है वह इससे पहले भी आरक्षित कोटे का लाभ उठा चुके है, लेकिन उन्होंने विभाग को शपथ पत्र दिया कि इससे पहले उन्होंने कोई भी लाभ नहीं लिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव पैंतावास चरखी दादरी निवासी बिजेंद्र पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।