फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में सहकर्मी युवती पर बनाया शादी का दबाव, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

Thu, 14 Jan 2021 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर एक युवक ने एकतरफा प्यार में सहकर्मी युवती को बुलाकर जबरन शादी करने का दबाव बनाया तो पीड़िता ने जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी महिला ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी 21 वर्षीय बेटी व अन्य परिजनों के साथ फिलहाल कुंडली क्षेत्र में रह रही है। उसकी बेटी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती थी। 

उसकी बेटी की कंपनी में मूलरूप से बिहार के जिला छपरा के गांव रसोली का रणधीर उर्फ मुन्ना भी काम करता है। आरोपी रणधीर उसकी बेटी से एकतरफा प्यार करने लगा। उसने शादी का दबाव बनाया लेकिन बेटी ने मना कर दिया। उसकी बेटी जब 12 जनवरी को घर से ड्यूटी पर जा रही थी तो आरोपी ने उसे जबरन मुरथल स्थित ढाबा पर उतरने को कहा। 
विज्ञापन


आरोपी बार-बार जिद कर रहा था जिसके चलते उसकी बेटी ढाबे पर उसे समझाने चली गई। युवक मानने को तैयार नहीं हुआ और धमकी देने लगा। जिस पर उसकी बेटी ने आरोपी के दबाव से परेशान होकर जहर खा लिया। रणधीर ने ही युवती के घर वालों को उसके जहर खाने की सूचना दी और भाग गया। 

ढाबा संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में परिजनों व पुलिस ने युवती को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। 

मुरथल स्थित हैप्पी ढाबा पर जहर खाने से युवती की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मां ने सहकर्मी पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है  - कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें