फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्टाफ नर्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। जीटी रोड पर चौहान जोशी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार नर्स की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बड़ौली निवासी निक्की शहर के ट्यूलिप अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। वह शुक्रवार रात को अपनी स्कूटी पर सोनीपत से गांव में जा रही थी। जब वह चौहान जोशी के पास स्थित दावत राइस मिल के निकट पहुंची तो इसी दौरान उसकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने चक्कर मार दी। हादसे में निक्की बुरी तरह से घायल हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। राई थाना पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने निक्की के पिता राजेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें