फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के व्हाट्स एप ग्रुप में सोनीपत के बड़े नेता की पत्नी के नाम से डाली गई अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के एक बडे़ नेता की पत्नी के नाम से सांसद दीपेंद्र हुड्डा के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि यह पोस्ट कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सोनीपत जिले के ग्रुप में अपलोड की गई है। ग्रुप में किसी ने नंबर के आगे स्टेटस में पीड़ित महिला नाम लिखकर अश्लील फोटो अपलोड किया।
सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सोनीपत जिले के सदस्यों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि ग्रुप एडमिन सांसद के पीए ललित सचदेवा हैं। पीड़िता ने बताया कि उनके पास प्रदेश भर से कई लोगों के फोन आए और उन्होंने उनके नाम का प्रयोग करके अश्लील फोटो अपलोड करने की जानकारी दी। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि वह प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं और उनके पति बड़े नेता रह चुके हैं। इसके अलावा उनका अपना भी राजनीतिक कद है। ऐसे में उनके नाम का दुरुपयोग करके उनकी छवि को बदनाम कर इस तरह का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि अश्लील फोटो अपलोड करने वाली आरोपी महिला रोहतक जिले से संबंधित है और वह भी इस ग्रुप की सदस्य थी। हालांकि इस पोस्ट के बाद उसे ग्रुप से निकाल दिया गया है। अब पुलिस जांच कर रही है कि इस महिला का नाम वास्तव में पीड़िता के नाम से मिलता है या उसने उनके नाम का दुरुपयोग करके फोटो अपलोड की। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें