फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम से दुराचार करने का आरोपी मिस्त्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल की बच्ची से दुराचार करने का आरोपी मिस्त्री गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में चार साल की मासूम बच्ची से दुराचार करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को एक महिला ने पुलिस को बताया कि था उनके गांव का सुनील उर्फ बिल्लू दोपहर को उनके घर चक्की ठीक करने आया था। जब बिल्लू घर पर काम कर रहा था तो इसी दौरान वह किसी काम से बाहर चली गई थी। इसी बीच आरोपी ने उसकी चार साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया था। उसके अचानक घर में आने पर आरोपी उसे देखकर भाग गया था। उसने मामले से अपने पति को अवगत कराया था। जिस पर बच्ची को लेकर वह अस्पताल में गए थे। साथ ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई संतोष की टीम ने आरोपी सुनील उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


चार साल की मासूम बच्ची से दुराचार करने के आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ईश्वर सिंह, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें