फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर दिल्ली ले गई महिला, तीन परिचितों से कराया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर दिल्ली ले गई महिला, तीन परिचितों से कराया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र से अपहरण की गई किशोरी को दिल्ली से बरामद करने के साथ ही पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला किशोरी का अपहरण कर अपने साथ दिल्ली के रोहिणी स्थित फ्लैट पर ले गई थी। वहां किशोरी के साथ महिला के परिचित मुंबई व दिल्ली के रहने वाले तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला व उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विदित रहे कि 28 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि ओल्ड डीसी रोड निवासी सोनी का उनके घर पर आना जाना था। उसने बताया था कि 15 जून को उसकी 14 साल की बेटी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। उसने आरोप लगाया था कि सोनी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई सरिता की टीम ने रोहिणी स्थित सोनी के फ्लैट से बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस ने सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि सोनी उर्फ रोशनी मूलरूप से यूपी के इलाहाबाद की रहने वाली है और फिलहाल दिल्ली के सराय पीपलथा में रहती है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। तीनों सोनी के परिचित थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने के दो आरोपियों दिल्ली के नरेला निवासी जितेंद्र व मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी मुंबई का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को काबू कर लिया। लड़की को बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए तो उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। महिला सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। अन्य भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- राजपाल, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें