फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के जटवाड़ा क्षेत्र में किराए पर रह रही एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। किशोरी के भाई ने अज्ञात पर उसका अपहरण करने की आशंका जताई है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बहन बुधवार को बाबा धाम के पास से अचानक लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें आशंका है कि अज्ञात उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने युवती के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी। जिस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें