युवक ने की आत्महत्या, दो के खिलाफ मामला दर्ज
कुंड। क्षेेत्र के गांव मनेठी में मंगलवार रात को एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रुपयों के लेनदेन में महेंद्रगढ़ के दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कुंड चौकी प्रभारी एएसआई रणसिंह ने बताया कि गांव मनेठी निवासी 20 वर्षीय हार्दिक ने मंगलवार रात को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई मनीष कुमार ने शिकायत में बताया कि उसके भाई का महेंद्रगढ़ निवासी हरिनंदन एवं एक अन्य युवक के साथ पैसों को लेकर लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसके भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा है। शिकायत पर पुलिस ेन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।