फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने टोल प्लाजा के लिए अधिगृहित भूमि पर लिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई ने टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित भूमि पर लिया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
जीटी रोड पर भिगान के पास टोल प्लाजा के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर एनएचएआई ने कब्जा ले लिया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम गन्नौर ने कब्जा दिलवाया। इस दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए दंगा रोधी वाहन के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र पाल के नेतृत्व में टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहित की गई 7 एकड़, 1 कनाल, 17 मरला भूमि पर एनएचएआई को कब्जा दिलाया। जीटी रोड को 12 लेन मार्गी बनाया जा रहा है, जिसके चलते भिगान गांव के पास टोल प्लाजा बनाने के लिए गांव की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उसके बावजूद भूमि मालिकों ने जमीन को खाली नहीं किया था। यहां 7 एकड़ से अधिक भूमि पर लोगों ने दीवार खड़ी कर रखी थी और लोहे की ग्रिल लगा रखी थी। जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में चला गया था। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पक्ष में फैसला आया। साथ ही तुरंत प्रभाव से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए। हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए एसडीएम सुरेंद्रपाल कब्जा हटवाने के लिए पुलिस बल के साथ रविवार को भिगान पहुंचे। यहां उन्होंने जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद से अधिग्रहित भूमि की दीवारों को तुड़वा दिया और ग्रिल उखड़वा दी। कब्जा हटाने की कार्रवाई में किसी ने विरोध नहीं किया। जीटी रोड पर शीशमहल होटल से हवेली होटल तक कब्जा हटाया गया। जिसके बाद एनएचएआई के डीजीएम अमन कुमार ने कब्जा ले लिया। इस मौके पर डीएसपी मुकेश जाखड़, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष मेहता, नायब तहसीलदार देशराज कंबोज, कानूनगो ओमकार, एलए ब्रांच के कानूनगो राजेंद्र कुमार, एचएचओ मुरथल फूल कंवार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें