फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेवड़ी के पास स्कूल बस चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करेवड़ी के पास स्कूल बस चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव करवेड़ी के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने निजी स्कूल बस चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने चालक के भाई के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।
गांव रहमाणा निवासी जितेंद्र (40) गांव रतनगढ़ स्थित सर छोटूराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बस चालक था। वह बुधवार तीसरे पहर स्कूल से बस में बच्चों को लेकर करेवड़ी गांव में छोड़ने गया था। बस पर गांव करेवड़ी का ही सहायक था। वापस आते हुए वह भी गांव में ही उतर गया। जितेंद्र अकेला बस लेकर स्कूल की तरफ आ रहा था। करेवड़ी फाटक से आगे जाने के बाद अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया। बस को साइड में रोककर जब जितेंद्र बस से उतरा तो बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। बताया गया कि हमलावरों ने करीब दो दर्जन वार किए हैं। साथ ही उसके सिर में कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया। पास ही मौजूद एक महिला ने चालक पर हमला करते युवकों को देखा तो उसने शोर मचा दिया। बाद में हमलावर वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना मोहाना थाना पुलिस को दी गई। साथ ही घायल जितेंद्र को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई रणबीर के बयान पर तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
नहीं था किसी से झगड़ा, दस साल से कर रहा था नौकरी
जितेंद्र का किसी से गांव या स्कूल में कोई झगड़ा नहीं था। वह स्कूल में करीब दस साल से बतौर चालक नौकरी करता था। नियमित रूप से स्कूल आना और बच्चों को छोड़ने के बाद स्कूल बस को स्कूल में छोड़ने के बाद वह घर जाता था। जितेंद्र की हत्या की वारदात किसी के गले नहीं उतर रही है।
---
रेकी के बाद हत्या का शक
पुलिस को शक है कि हत्या से पहले हमलावरों ने रेकी की होगी। वह जानते थे कि जितेंद्र स्कूल से करेवड़ी तक बच्चों को लेकर आता है। चालक गांव करेवड़ी का होने के चलते वह गांव में ही उतर जाता था। जिसके बाद जितेंद्र अकेला स्कूल जाता था। पुलिस को शक है कि पूरी रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात भी करेवड़ी फाटक से थोड़ा आगे अंजाम दी गई। वहां रास्ता सुनसान ही रहता है। ---
विज्ञापन

स्कूल बस के चालक की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या की गई है। तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
- नवीन कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें