फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध डेयरी कंपनी में खोलता पानी गिरने से झुलसा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध डेयरी कंपनी में खौलता पानी गिरने से झुलसा मजदूर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। गांव सिसाना स्थित दुग्ध डेयरी केवीजी कंपनी में काम करते हुए खौलता पानी गिरने से झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले मजदूर ने डेयरी कंपनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव मलिकपुर निवासी विनोद ने (30) मंगलवार को पुलिस को बताया था कि वह कुछ दिन पहले ही सिसाना गांव में खुली दुग्ध डेयरी केवीजी कंपनी में नौकरी लगा था। विनोद ने पुलिस को बताया कि जब उसने मशीन पर काम शुरू किया तो उसने कंपनी मालिक अमित को बताया था कि मशीन में लगातार दिक्कत आ रही है, लेकिन मालिक ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जब वह 18-19 जुलाई की रात को काम कर रहा था तो अचानक मशीन में ज्यादा दिक्कत आ गई। विनोद ने अपने मालिक अमित को फोन पर सूचना दी कि मशीन चल नहीं रही है। जिस पर अमित ने कहा था कि अगर अभी मशीन नहीं चलाई गई तो सारा मॉल खराब हो जाएगा। जिस पर उसने अमित को मशीन चलाने से मना कर दिया था। इस पर डेयरी मालिक अमित ने विनोद को विडियो कॉल करते हुए मशीन चलाने को कहा था। साथ ही बोला था कि जैसा वह कहता है वैसा ही करता रह। जिसके बाद अमित ने उससे मशीन के अलग-अलग स्विच दबवाने शुरू कर दिए, जबकि उसे मशीन चलाने का कोई अनुभव नहीं था। इसी दौरान मालिक ने उससे वैक्यूम स्विच दबवा दिया, जिसके चलते मशीन में खोलता पानी उसके ऊपर आ गिरा और वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में विनोद को फिम्स हॉस्पिटल, सोनीपत में भर्ती करवाया गया था। यहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। मंगलवार को पुलिस ने उसके बयान पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार की रात को विनोद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गर्म पानी में झुलसे विनोद के बयान पर डेयरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार की रात को विनोद की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जल्द ही आरोपी कंपनी मालिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुमित, जांच अधिकारी, थाना खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें